20251119_232552

 

शामली। मिशन शक्ति 5 अभियान के तहत थाना कैराना पर नियुक्त मिशन शक्ति टीम ने बुधवार को क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा एवं विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी। अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को अपराधों से बचाव के लिए जागरूक करना और उन्हें कानूनी सहायता व पुलिस सेवाओं तक आसानी से पहुंच उपलब्ध कराना है।

मिशन शक्ति टीम के सदस्यों ने विद्यालयों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर लोगों से संवाद किया तथा बालिकाओं को 1090 महिला हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा, 181 महिला सहायता हेल्पलाइन जैसी सेवाओं की जानकारी दी। टीम ने बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या घरेलू हिंसा की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करें।

टीम ने महिला सुरक्षा संबंधी पंपलेट भी वितरित किए और बालिकाओं को आत्मरक्षा के सरल उपाय सिखाए। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और समाज में सुरक्षित वातावरण स्थापित करना है।

 

error: Content is protected !!