IMG-20221016-WA0228

 

स्टार  यूनिवर्स  मिडिया  न्यूज  एजेंसी 

विजीलेंस दर्पण समाचारपत्र संवाददाता

गौमाताओं को तिलक पूजन आरती के साथ दिव्यांगों ने 101 दीप प्रज्वलित कर दीपावली मनाई—-शामली दिनांक 16-10-2022 दिन रविवार को जनचेतना दिव्यांग सोसायटी रजि0 एनजीओ शामली उतरप्रदेश द्वारा नई गौशाला में शुभ दीपावली महापर्व हेतु भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। टीम कार्यकर्ताओ दिव्यांगों ने गौमाताओं को फूल माला पहनाकर तिलक कर पूजन आरती की व गौमाताओं को हरा चारा गुड़ खिलाकर सेवा की । नई गौशाला में 101 दीप प्रज्वलित किये।

कार्यक्रम मुख्य अतिथि नन्द किशोर मित्तल संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदीप मलिक राष्ट्रीय महामंत्री, प्रदेश सचिव रवि संगल का सोसायटी टीम ने स्वागत अभिनदन किया। इस अवसर पर नन्द किशोर मित्तल ने कहा जनचेतना दिव्यांग सोसायटी हर वर्ष शुभ दीपावली राष्ट्रीय महापर्व दिव्यांग भाई बहनों के संग हर्षोल्लाश से मनाती है। इस वर्ष भी दिव्यांगजन आमजन इस पर्व पर 101 दीपक प्रज्वलित कर खुशी मना रहे है।

 

कार्यक्रम उपरांत मिष्ठान प्रसाद वितरण किया गया। प्रदीप मलिक राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि भगवान श्री राम के अयोध्या आगमन की ख़ुशी में शुभ दीपावली पावन पर्व पूरे देश मे मनाया जाता है। हम सब गौशाला में एकत्रित एकता के साथ हुए है सबको मेरी शुभकामनाएं। कार्यक्रम में टीम कार्यकर्ता प्रदेश महामंत्री वैभव ग़ोयल, जिलाध्यक्ष कार्यवाहक विकास कौशिक , जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार सरोहा, महिला टीम जिलाध्यक्ष सरस्वती मलिक, जिला संगठनमंत्री रक्तवीर सन्दीप ग़ोयल, जिला सयोजक कुलदीप मलिक, रमेश चन्द्र रुहेला, जिला प्रचारक मुकेश कुमार वर्मा, दीपक कुमार आटा चक्की वाले,जिला उपाध्यक्ष रेणु गर्ग, जिला कोषाध्यक्ष बालेश, जिला संगठन मंत्री रेणु नामदेव, विवेक गुप्ता, उपस्थित रही।

 

Report  Shahnawaz malik

No 8266882194

error: Content is protected !!