
अवैध सम्बन्धों का विरोध करने पर पत्नी के साथ मारपीट
पति के अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी की पिटाई, पुलिस में दर्ज शिकायत
शामली। कांधला। विवाहिता महिला ने अपने पति के अन्य महिला के साथ अवैध सम्बन्ध का विरोध किया तो आरोपी पति ने महिला के साथ मारपीट करते हुए घायल कर दिया। महिला ने पुलिस को मामले की शिकायत कर कार्रवाही की मांग की है।
थाना क्षेत्र के गांव अम्बेहटा निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसका निकाह 4 वर्ष पूर्व सददाम के साथ हुआ था। आरोप है कि पति के अन्य महिला के साथ अवैध सम्बन्ध है। महिला ने कई बार पति की गलत हरकत का विरोध किया तो आरोपी पति महिला के साथ लाठी डंडों से मारपीट करता था। गुरूवार को महिला ने एक बार फिर पति के अन्य महिला के चक्कर में आकर घर की संपति को बेचने का विरोध किया तो आरोपी पति ने आग बबूला होकर महिला पर जान लेवा हमला बोल दिया, महिला ने पति की चंगुल से छुटकर भागकर अपनी जान बचाई। महिला ने थाने जाकर आरोपी पति के विरूद्ध नामजद शिकायत कर कार्रवाही की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।