पथराव व फायरिंग मामले में फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा बरामद
कैराना। पुलिस ने 15 दिन पूर्व गांव भूरा में दो पक्षों के बीच हुए पथराव व फायरिंग के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। पकड़े गए एक आरोपी से पुलिस ने एक तमंचा व कारतूस बरामद किया है।
विगत 28 जनवरी को ग्राम भूरा में दो पक्षों के बीच संघर्ष हुआ था, जिसमें जमकर पथराव व फायरिंग हुई थी। घटना के सम्बन्ध में पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगो के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया था। एसपी शामली रामसेवक गौतम ने कोतवाली पुलिस को मामले में सतर्क दृष्टि रखने एवं आरोपियों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित किये जाने हेतु निर्देशित किया था। गुरुवार को एसपी शामली रामसेवक गौतम के निर्देशानुसार वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने मामले में नामजद दो आरोपियों सादिक व सावेज निवासीगण ग्राम भूरा को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। पकड़े गए आरोपी सावेज से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद किया है।