IMG-20230607-WA0010

साप्ताहिक बन्दी के दौरान दुकानें खुली मिलने पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा दो का चालान 

कैराना : नगर में साप्ताहिक बंदी के दौरान श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने टीम सहित पहुँचकर बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान दो दुकानें खुली मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।

नगर में बुधवार के दिन साप्ताहिक बंदी का अवकाश घोषित किया हुआ है। डीएम ने साप्ताहिक बंदी का सख्ताई के साथ पालन करने के निर्देश दे रखे हैं। इसके बावजूद भी नगर में कुछ व्यापारी अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं। बुधवार को साप्ताहिक बंदी के दिन मुख्य चौक बाजार सहित कई जगहों पर दुकानें खुली होने की सूचना पर टीम पहुँची। इस दौरान व्यापारियों ने लुका-छिपी तरीके से अपनी दुकानों के आधे शटर खोलकर सामान की बिक्री की गई। उधर, श्रम प्रवर्तन अधिकारी विपला दीक्षित ने नगर के मुख्य चौक बाजार में खुली मिली दो परचून की दुकानों के चालान काटे गए। इस दौरान व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा। टीम में केपी सिंह व गुलजार अंसारी मौजूद रहें।

error: Content is protected !!