shamli

 

पुलिस ने दोनों से तमंचा व मस्कट की बरामद

स्टार यूनिवर्स मीडिया एजेंसी

विजिलेंस दर्पण समाचार पत्र संवाददाता: बाबरी। पुलिस ने पूर्व महिला प्रधान को गोली मारने के आरोपी दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनसे तमंचा व मस्कट बरामद करने का दावा किया है।

क्षेत्र के गांव कांजरहेड़ी में बीती शुक्रवार देर शाम अनिल व सुनील पुत्रगण साहब सिंह की बच्चों के मामूली विवाद में पड़ोसियों से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद दोनों भाई पूर्व महिला प्रधान सावित्री देवी के घर तमंचे व मस्कट लेकर पहुंचे। उन्होंने गालीगलौज कर फायरिंग कर दी। जिसमें पूर्व महिला प्रधान सुमित्रा गोली लगने से घायल हो गई थीं। उन्हें मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया था। घायल महिला के पति धीर सिंह ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कराया था। पुलिस ने रविवार को लोई नहर मार्ग पर कांजरहेड़ी मंदिर के समीप से उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वे हथियार खेतों में छिपाने जा रहे थे। पुलिस ने उनसे तमंचा, मस्कट तथा दो कारतूस बरामद किए हैं। वहीं, बाबरी थानाध्यक्ष वीरेंद्र कसाना ने बताया कि दोनों आरोपी भाइयों को कोर्ट पेश कर जेल भिजवा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!