हाईवे पर हादसों का इंतजार, खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटें, कब सुध लेगा एनएचएआइ

 रिपोर्टर सादिक सिद्दीकी 

(कांधला)

दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाईवे पर लगी लगी स्ट्रीट लाइट ख़राब होने से रात में अंधेरे का पहरा रहता है। पांच किमी के बीच हाईवे की एक, दो छोड़ बाकी स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। जिस कारण सड़क हादसों का खतरा मंडरा रहा है। रात में सिर्फ वाहनों की लाइट ही रहती है, मगर वाहन जाने के बाद हाईवे फिर अंधेरे की चपेट में आ जाता है

5 किमी के बीच स्ट्रीट लाइट खराब होने से अंधेरा रहता है। रात में वाहनों को छोड़ पैदल और साइकिल, रिक्शा में चलने वाला व्यक्ति को हर समय हादसे का डर रहता है

लोगों को रात में आने जाने के दौरान परेशानी होती है। स्टेण्ड वासियो का कहना है कि उन्होंने कई बार टोल प्लाजा पर भी स्ट्रीट लाइटों को सही करने को कहा था, मगर कुछ नहीं हुआ। शायद एनएचएआइ को किसी बड़े हादसे का इंतजार है वही स्टैंड वासियों ने अधिकारियो से स्ट्रीट लाइट ठीक कराने की मांग की है।

error: Content is protected !!