पढ़ाई में गर्मी बनी रोड़ा, अब डिजिटल लाइब्रेरी में लगेगा एसी!

 

* ग्राम प्रशासक संदीप फौजी ने लाइब्रेरी का किया निरीक्षण, छात्रों से सीधे सुनी समस्याएं; बोले- पढ़ाई में नहीं आने देंगे कोई बाधा

 

सादिक सिद्दीक़ी

 

कांधला। गांव पंजोखरा स्थित डिजिटल लाइब्रेरी में ग्राम प्रशासक संदीप फौजी ने पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं से सीधे बातचीत कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और उनकी समस्याएं सुनीं। अधिकारियों को सामने पाकर छात्रों ने भी बेबाकी से अपनी बात रखी।

 

छात्र अर्जुन ने बताया कि लाइब्रेरी में पढ़ाई के लिए जरूरी पुस्तकें, पंखे सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। वहीं छात्र दीपू ने गर्मी की समस्या बताते हुए कहा कि उमस के कारण पढ़ाई करने में परेशानी होती है। छात्रों की समस्या सुनते ही ग्राम प्रशासक संदीप फौजी ने उन्हें आश्वस्त किया कि पढ़ाई में गर्मी को बाधा नहीं बनने दिया जाएगा और लाइब्रेरी में जल्द ही एसी लगवाया जाएगा।

 

संदीप फौजी ने कहा कि गांव के बच्चों को बेहतर और आधुनिक शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। डिजिटल लाइब्रेरी को समय के साथ और आधुनिक बनाया जाएगा, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं और अन्य पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल मिल सके।

 

लाइब्रेरी में इसम सिंह को केयरटेकर के रूप में नियुक्त किया गया है, जो वहां आने वाले छात्रों की विभिन्न कार्यों में सहायता करते हैं। ग्राम प्रशासक के आश्वासन के बाद छात्रों में खुशी का माहौल देखने को मिला।

error: Content is protected !!