ई-रिक्शा में मामूली साइड लगने पर बवाल, चालक से मारपीट का वीडियो वायरल

 

 

सादिक सिद्दीक़ी

 

कांधला। कैराना-मयूर तिराहे के पास ई-रिक्शा में मामूली साइड लगने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।

 

बताया जा रहा है कि तिराहे के पास ई-रिक्शा को लेकर मामूली साइड लग गई थी। इसी बात को लेकर ई-रिक्शा चालक और दूसरे पक्ष के बीच पहले कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया। मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ के बीच हुई मारपीट को किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया।

 

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। वीडियो में विवाद और मारपीट का घटनाक्रम दिखाई देने की बात कही जा रही है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने भी मामले का संज्ञान लिया है।

 

पुलिस जांच में जुटी

 

कांधला थाना प्रभारी निरीक्षक बच्चू सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों और वीडियो की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

फिलहाल मामूली कहासुनी से शुरू हुए विवाद के बाद मारपीट और उसका वीडियो वायरल होने से मामला सुर्खियों में बना हुआ है। पुलिस की जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।

error: Content is protected !!