
किसान यूनियन तोमर का कुनबा बढ़ा, गुल मोहम्मद को बनाया युवा तहसील उपाध्यक्ष
रिपोर्टर मरगूब नवाज़
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने संगठन का विस्तार करते हुए गुल मोहम्मद को युवा तहसील उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। गुल मोहम्मद को नई जिम्मेदारी मिलने से संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत करने का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन त्यागी, पश्चिम प्रदेश प्रभारी अजय त्यागी, मंडल उपाध्यक्ष आशु चौधरी, तहसील अध्यक्ष शानु पहलवान, जिला महासचिव मोनू धीमान, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष शहजाद मलिक, मंडल उपाध्यक्ष साजिद अलवी, मंडल महासचिव मुकेश चौधरी, जिला सचिव डॉ. विजयपाल गुर्जर, नगर उपाध्यक्ष खालिद, वरिष्ठ नेता जव्वार, आस मोहम्मद, मुजफ्फर चौधरी, जिला महासचिव जागम, जिला सचिव मोहीन, जिला उपाध्यक्ष सोनू, ब्लॉक उपाध्यक्ष अनस सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने किसानों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिलना चाहिए। उन्होंने सरकार से गन्ने का रेट 500 रुपये प्रति कुंतल किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई और खेती की लागत को देखते हुए किसानों को गन्ने का लाभकारी मूल्य मिलना जरूरी है।
नवनियुक्त युवा तहसील उपाध्यक्ष गुल मोहम्मद ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से मजबूती से उठाने तथा संगठन के कुनबे को और मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।
इस मौके पर किसान नेता अब्दुल सलाम, अमजद अली, इरशाद, मुशीर आलम, सफीक अहमद, नसीम, मोहम्मद इकबाल, राशिद अली चौधरी, मुजफ्फर, आदिल, सादिक, समून, शमशाद, समीम, अफजल खान, अली नवाज, शाहनवाज, नदीम, मुरसलीन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।