फूलों की बारिश, नारों की गूंज! एलम में मोहित बेनीवाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

 

सादिक सिद्दीक़ी

 

कांधला/एलम।भाजपा विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चौधरी मोहित बेनीवाल के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद एलम में प्रथम आगमन पर माहौल पूरी तरह भगवामय नजर आया। नगर पंचायत चेयरपर्सन मेघा पवार (रीना) के आवास पर आयोजित भव्य स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से लादकर उनका जोरदार अभिनंदन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिससे कार्यक्रम भाजपा के शक्ति प्रदर्शन में बदल गया।

समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह बाबूजी ने की, जबकि संचालन अश्वनी पवार ने किया। अपने संबोधन में मोहित बेनीवाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और संगठन की मजबूती ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मौजूद पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने भी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि भाजपा की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने सभी से जनसंपर्क अभियान तेज करने और सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने की अपील की।

इस दौरान देवेंद्र सिंह चौधरी, सुरेंद्र सिंह बाबूजी, गोपाल जी, राजवीर सिंह, सोमवीर सिंह, ओमवीर सिंह, राहुल, जयपाल जंडेरा, सुभाष त्यागी, सज्जन जाटव, मंगाराम चौहान, भगली सिंह, देशपाल सिंह, वीर सभासद, बिजेंद्र सिंह, यशोधन सिंह, सतेंद्र नागर, नेत्रपाल सिंह, कर्मवीर कश्यप, दयापाल कश्यप, मल्लू कश्यप, संगीता, सेठपाल राज, अनिल नगला, अजीत जाटान, कमलेश, चंद्रपाल सिंह, सुनील बत्रा, दीपक बत्रा, मुकेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!