IMG-20221008-WA0016

एएसपी नायक ओपी सिंह व एसडीएम निकिता शर्मा की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन।

शामली। आज रविवार को जनपद शामली के झनझना कोतवाली में समाधान दिवस का आयोजन किया गया, समाधान दिवस की अध्यक्षता जनपद के होनहार व दबंग अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह व उप जिला अधिकारी निकिता शर्मा ने संयुक्त रूप से की।
समाधान दिवस पर एएसपी श्री ओपी सिंह व ऊन एसडीएम निकिता शर्मा ने जनता की समस्याएं सुनी, साथ ही कुछ समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया वही काफी संख्या में आये शिकायती पत्रों को लेकर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को शीघ्र समाधान व जांच करने के आदेश दिए।


आपको बता दे आज रविवार को झिंझाना कोतवाली में समाधान दिवस का आयोजन किया गया समाधान दिवस के अवसर पर शामली के दबंग एएसपी ओपी सिंह व एसडीएम ऊन निकिता शर्मा ने जनता की समस्याएं सुनी अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया, साथ आये हुए फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए श्री ओपी सिंह ने झिंझाना कोतवाली प्रभारी को शीघ्र समाधान व उचित कार्यवाही करने के सख्ती से आदेश दिए वहीं समाधान दिवस पर शिकायत लेकर आये हुए पीड़ित भी संतुष्ट व आश्वस्त दिखाई दिए।

error: Content is protected !!