images (29)

चेकिंग अभियान के दौरान हथियार व जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार 

 

कैराना : कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को तमंचे व जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया।

सोमवार को एसपी रामसेवक गौतम के आदेशानुसार इमाम गेट पुलिस चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक अशोक कुमार बाईपास पर चेकिंग अभियान चलाए हुए थे। इसी दौरान पुलिस टीम को एक व्यक्ति संदिग्ध दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसकी तलाशी ली जिसके पास से एक तीन सो पंद्रह बोर का तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम व पता शहनवाज पुत्र मिजामुदीन निवासी मौहल्ला भारतनगर कालोनी गली नं0 20 थाना किला जनपद पानीपत हरियाणा बताया। पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी का चालान कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!