अवैध हथियार के साथ फोटो सोशल मीडिया पर प्रसारित


( सादिक सिद्दीक़ी)
कांधला।थाना क्षेत्र के एक युवक का अवैध हथियार के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। युवक हाथों में हथियार लिए दिखाई पड़ रहा है लगातार युवाओं के अवैध हथियार के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। थाना क्षेत्र में एक दर्जन से भी अधिक युवाओं के फोटो अवैध हथियार के साथ सोशल मीडिया पर प्रसारित हो चुके हैं। वीडियो और फोटो प्रसारित होने के बाद पुलिस लगातार पहचान करने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। कार्रवाई के बाद भी युवा अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं युवाओं के लगातार फोटो एवं वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे हैं। शुक्रवार को एक युवक का अवैध हथियार के साथ फोटो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया। बताया जा रहा है की फोटो में दिखाई पड़ रहा युवक थाना क्षेत्र के गांव हुरमुजपुर का निवासी है। पूर्व में भी थाना क्षेत्र के गांव हुरमुजपुर से पुलिस ने अवैध हथियारों के जखीरा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। जिसके पास है भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद हुआ था। फिलहाल युवक का फोटो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक क्षितिज कुमार सिंह का कहना है कि वायरल फोटो संज्ञान में नहीं है, संज्ञान में लेकर आरोपी युवक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
——-