images - 2023-06-08T004328.836

विद्युत ट्रांसफार्मर से तांबा व अन्य कीमती सामान चोरी: पीड़ित किसान ने तहरीर देकर की करवाई की मांग

कैराना। अज्ञात चोरों ने खेत पर रखे विद्युत ट्रांसफार्मर से तांबा व अन्य कीमती सामान चुरा लिया। पीड़ित किसान ने तहरीर देकर करवाई की मांग की।

पुलिस की निष्क्रियता के चलते नगर क्षेत्र में अज्ञात चोरों का कहर बदस्तूर जारी है। एक के बाद एक चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर अज्ञात चोर पुलिस गश्त की पोल खोल रहे हैं। पुलिस भले ही रात्रि के समय गश्त का दम भरती हो,लेकिन रात्रि के समय लागतार हो रही चोरी की घटनाओं ने पुलिस की पोल खोलकर रख दी है।अज्ञात चोरों ने रात के समय खुरगान रोड पर किसान अब्दुल हमीद पुत्र अजीमुल्ला निवासी मोहल्ला खैलकला के खेत पर धावा बोलकर वहां रखे विद्युत ट्रांसफार्मर को पोल से नीचे उतार लिए और उसमें से तांबा व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना के संबंध में किसान को सुबह उस समय पता चला जब वह अपने खेत पर गया। जहां ट्रांसफार्मर नीचे पड़ा हुआ था और तांबा सहित अन्य सामान गायब था।

error: Content is protected !!