images - 2023-06-02T233404.453

दहेज उत्पीड़न व दुष्कर्म के आरोप में चार के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज

कैराना। अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर मारपीट व दुष्कर्म के आरोप में विवाहिता की तहरीर पर पति ,सास व देवरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

नगर की नाहीद कालोनी निवासी विवाहिता सलमा ने कोतवाली पर तहरीर देते हुए अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर पति व सास पर मारपीट करने व देवर पर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने पीड़िता विवाहिता की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में पति हारून पुत्र मंजूरा, सास खुर्शीदा, देवर आसिफ व दानिश पुत्रगण मंजुरा निवासीगण नाहिद कालोनी के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

error: Content is protected !!