images - 2023-06-02T232155.413

जानलेवा हमले के मामले में पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नही कर पाई है।

कैराना। छह दिन पूर्व मंडावर रेत खनन प्वाइंट संचालक के साले समेत दो लोगो के ऊपर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नही कर पाई है।

विगत 28 मई 2023 की देर शाम मंडावर रेत खनन प्वाइंट पर खान संचालक मनजीत सिंह के साले गौरव व एक अन्य युवक अजीत पर कुछ लोगो ने लाठी-डंडों व फावड़े आदि से जानलेवा हमला कर दिया था, जिसमें दोनों युवक घायल हो गए थे। चिकित्सकों ने गम्भीर रूप से घायल गौरव को उपचार हेतु हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया था। मामले में घायल युवक अजीत ने समरयाब उर्फ भूरा, आवेश, काली उर्फ सरफराज, शाहनवाज, जुल्फान, इमरान, बाबर, रिजवान, इंतज़ार व बाबर निवासीगण ग्राम मंडावर के विरुद्ध 147, 148, 323, 307 व 506 आईपीसी के तहत अभियोग पंजीकृत कराया था। घटना के छह दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस किसी नामजद आरोपी को गिरफ्तार नही कर पाई है। वही, आरोपियों की गिरफ्तारी के सम्बंध में कैराना कोतवाली प्रभारी के सीयूजी नंबर पर सम्पर्क किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नही की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!