IMG-20230601-WA0016

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ : नायक ओपी सिंह ने संभाला मोर्चा।

थाना भवन में वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक पुलिस जवान घायल, जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को भी गोली लगी।

मौके पर पहुंचे एएसपी नायक ओपी सिंह ने संभाला मोर्चा 

शामली। पुलिस अधीक्षक के निर्देश अनुसार जनपद के हर थाना क्षेत्र मे वाहनों का चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था, इसी क्रम मे रात्रि लगभग 9 बजे थाना भवन क्षेत्र में मोटर साइकिल सवार दो व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया तो हड़बड़ी मे वो बदमाश भाग निकले तो पुलिस द्वारा उन बदमाशों का पीछा किया गया, पीछा करते हुए जब पुलिस हरढ फ़तेह पुर के जंगल मे पहुँची तो पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गयी, बदमाशों की तरफ़ से फायरिंग शुरू हो गई तो पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, मुठभेड़ में पुलिस के एक जवान को गोली लग गई, जिनका नाम सोहित बताया जा रहा है, जबकि जवाबी फायरिंग मे एक बदमाश को भी गोली लगी, सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक नायक ओपी सिंह तुरंत पुलिस फ़ोर्स के साथ मुठभेड़ स्थल पहुँचे और घठना स्थल का जाइज़ा लिया और मोके से दोनों बदमाशों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, घायल बदमाश और पुलिस जवान को हॉस्पिटल लाया गया, वहाँ उनका पर्थम उपचार किया जा रहा है।

जनपद के तेज़ तर्रार अपर पुलिस अधीक्षक नायक ओपी सिंह हॉस्पिटल पहुँचे और घायल पुलिस जवान का हाल चाल जाना, इसके बाद नायक ओपी सिंह ने हॉस्पिटल में ही भर्ती घायल बदमाश से पूछताछ की
घायल बदमाश ने अपना नाम असलम पुत्र शौकीन बताया, दूसरे बदमाश ने पूछताछ मे अपना नाम खलील पुत्र आस मोहम्मद थाना इचौली जनपद मेरठ बताया, पूछताछ मे पता चला है कि गत दिनों नोज़ली मे डकेती और गढी पुख़्ता मे वाहन लूट घटना मे भी ये दोनों बदमाश वांछित चल रहे थे, जनपद शामली से इन दोनों बदमाशों पर पच्चीस हज़ार का इनाम चल रहा था, पूछताछ मे कई चौनकाने वाले खुलासे हुए हैं, अभी पूछताछ जारी है।

error: Content is protected !!