IMG-20230208-WA0008

दबंग एएसपी ओपी सिंह ने महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध के चलते किया निरीक्षण

शामली। जनपद में नायक, सिंघम, ख़ाकी हीरो आदि नामो से ख्याति प्राप्त कर चुके एएसपी ओपी सिंह एक लंबे अरसे से “अपराध मुक्त जनपद” मुहिम के चलते दिनरात प्रयासरत व अलर्ट दिखाए दिए जाते है। कोई त्योहार हो या फिर सामाजिक कार्य, या सुरक्षा व्यवस्था, श्री सिंह हमेशा आगे नज़र आते है, वहीं सुरक्षा व्यवस्था पर हमेशा पैनी निगाह बनाये रखते है।

इसी क्रम में श्री सिंह गत रात्री महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध को लेकर गम्भीर दिखाए दिए व शामली महिला थाना पहुंचकर औचक निरीक्षण किया।

श्री सिंह ने महिला कोतवाली पहुंच कर महिला सम्बंधित अपराधों के रजिस्टर चेक कर लंबित विवेचनाओं का जल्द निस्तारण करने के आदेश दिए साथ ही श्री सिंह ने जनपद में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का भी जायज़ा लिया।

कैराना महिला थाना में भी दोहराई कार्यप्रणाली।

नायक एएसपी श्री ओपी सिंह शामली महिला थाना निरीक्षण के बाद तत्काल कैराना कोतवाली पहुंचे व महिला थाना पहुंचकर महिला सम्बंधित शिकायतों की जानकारी ली, श्री सिंह ने शिकायती रजिस्टर चेक कर महिला पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश देने के पश्चात श्री सिंह ने पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया।


मार्च के दौरान श्री सिंह कस्बे के मुख्य मार्गो व बाज़ारो से होते हुए सुरक्षा व्यवस्था जायज़ा लिया और कानून व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था को यक़ीनी बनाया। गश्त के दौरान श्री सिंह के साथ किला गेट चोंकी इंचार्ज श्री राकेश व इमामगेट चौकी प्रभारी श्री राहुल कादयान व भारी पुलिस बल दिखाई दिया।

error: Content is protected !!