उत्तर प्रदेश मेरठ

मेरठ में दबंगों ने किशोरी को पीटा, आंख फोड़ी: दबंगों से पिता को बचाने आई थी बेटी, पहले छेड़छाड़ की फिर ईंट से किशोरी पर कर दिया हमला

 

मेरठ:- मेरठ के लोहियानगर में एक फल बेचने वाले को बाइक दबंगों ने पीट दिया। पिता को पिटता देख जब बेटी वहां उसे बचाने आई तो दबंगों ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जिसका विरोध करने पर दबंगों ने पिता और बेटी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। जिसमें किशोरी की एक आंख फूट गई। घटना सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां किशोरी की हालत दगंभीर बनी हुई है।
आरोपी के खिलाफ जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया
मामला लोहिया नगर थाना क्षेत्र स्थित एक गांव का है। जहां की रहने वाली महिला ने बताया कि उसका पति ठेला लगाकर फल बेचने का काम करता है। बताया की पड़ोस का ही रहने वाला एक दबंग तेज रफ्तार से बाइक लेकर आ रहा था और जानबूझकर उसने फल के ठेले में बाइक से टक्कर मार दी। महिला का आरोप है कि जब महिला के पति ने आरोपी दबंग का विरोध किया तो दबंग ने उसके पति के साथ मारपीट शुरू कर दी। महिला ने बताया कि पिता को बचाने जब उसकी नाबालिग बेटी पहुंची तो दबंग ने अपने अन्य साथियों को बुलाकर किशोरी के साथ अश्लील हरकत करते हुए दौड़ा-दौड़ा कर उसकी पिटाई कर दी। ईंटों से उसके चेहरे पर वार कर दिए। जिसके कारण किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी आंख फूट गई।
पीड़ित महिला ने घटना की जानकारी पुलिस को दी पुलिस ने गंभीर हालत में किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। वही गुरुवार को पीड़ित महिला ने एसएसपी से आरोपी दबंग पर कार्रवाई की गुहार लेकर मिली। मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी रोहित सिंह साजवान ने महिला को आरोपी के खिलाफ जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *