उत्तर प्रदेश सहारनपुर

बॉलीवुड सिंगर अल्तमश फरीदी के सहारनपुर आगमन पर शहर के जाने-माने गायक संगीतकारों ने फूलमाला पहनाकर किया जोरदार स्वागत

 

सहारनपुर: बॉलीवुड सिंगर अल्तमश फरीदी के सहारनपुर आगमन पर शहर के जाने-माने गायक संगीतकारों ने बॉलीवुड सिंगर अल्तमश फरीदी का फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
सहारनपुर के अंबाला रोड स्थित एक होटल सभागार में प्रेस वार्ता के दौरान अल्तमश फरीदी ने बताया कि हाल ही में रिलीज हुई शाहरुख खान की नई मूवी डंकी में उनका सॉन्ग लोगों को बहुत पसंद आ रहा है उन्होंने बताया कि यह प्रेरणा उन्हें अपने बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद व अपने गायक संगीतकरो से मिली है और अपने सहारनपुर शहर का नाम व इसी तरीके से और ऊंचाइयों पर ले जाएंगे अल्तमश फरीदी ने बताया कि जल्दी सहारनपुर के अंदर भी उनके द्वारा एक बड़ा शो कार्यक्रम किया जाएगा जिसमें पूरे जनपद के लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। अल्तमश फरीदी ने अपने गानों से देश दुनिया में अपने जनपद सहारनपुर का नाम रोशन कर दिया।
प्रेस वार्ता के दौरान राहत अली खान गजल सम्राट हसीबी सिद्दीकी (दिल्ली युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री), रहमान रजा (लिरिक्स राइटर) , उमर दराज साबरी , गुलरेज, अख्तर, सुहेब, मोहसिन, साकिब,अनस सिंगर, सलमान कव्वाल, नौशाद शहजाद साबरी कव्वाल व कई गजल सिंगर गायक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *