उत्तर प्रदेश

बनारस में जल्द करवट लेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ से ठंड बढ़ने का अनुमान

वाराणसी। बनारस में मौसम एक अजीब मोड़ पर है। दिसंबर का मध्य होने के बावजूद ठंड में बढ़ोतरी नहीं है। यहां ठंड फ़िलहाल सुबह और रात की ही है। सुबह और रात में ठंड बढ़ जा रही है। वहीं दिन में धूप के कारण ठंड अपना असर दिखाने में दम तोड़ रहा है।
हालांकि ऐसा मौसम अभी ज्यादा दिनों तक नहीं रहने वाला है। जल्द ही दो दिनों के भीतर मौसम करवट लेगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब यहां भी दिखने वाला है। पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ठंड अब बढ़ने लगी है। उम्मीद है कि दो दिनों बाद यह पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी पहुंच जाएगी। इसके प्रभाव से बनारस, चंदौली, मिर्जापुर और आस-पास के जनपदों में इसके कारण ठंड बढ़ना तय है।
मौसम विभाग के मुताबिक, ठंडी हवाओं के प्रभाव से रात के समय में पारा सामान्य से लुढककर लगभग एक-दो डिग्री नीचे ही चल रहा है। हालांकि दोपहर में खिलकर निकली धूप लोगों को संभाल रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव यहां तक पहुंच सकता है। इसके बाद तेजी से पारा गिरेगा और ठंड भी तेजी से बढ़ेगी।
बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो० मनोज श्रीवास्तव के अनुसार, फ़िलहाल एक दो दिन मौसम के ऐसे ही रहने के अनुमान हैं। आगे पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंड बढ़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *