उत्तर प्रदेश कांधला कैराना शामली

मिट्टी का अवैध खनन जोरो पर, प्रशासन का नहीं खौफ

मिट्टी का अवैध खनन जोरो पर, प्रशासन का नहीं है खौफ

 

अवैध मिट्टी खनन का कारोबार पकड़ रहा जोर, रात के अंधेरे में बेखौफ खनन माफिया चीर रहे धरती का सीना,

(सादिक सिद्दीक़ी कांधला)

कांधला कस्बा व क्षेत्र में अवैध रूप से मिट्टी का खनन जोरों पर चल रहा है। सब कुछ प्रशासन के नाक के नीचे हो रहा है, लेकिन प्रशासनिक अमला शांत बैठा हुआ है। पूरे तहसील क्षेत्र में जेसीबी व ट्रैक्टर लगा कर खनन माफिया शासन के दिशा निर्देशो की धज्जियां उड़ा रहे है। शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने से खनन माफियाओं के हौसले बुलंदी पर है।शासन ने पूरे प्रदेश में अवैध रुप से हो रहे खनन पर रोक लगाई हुई है। खनन के लिए शासन से आवश्यक दिशा निर्देश भी प्रशासनिक अमले को दी गई है। इसके बाद भी कस्बे व क्षेत्र में प्रशासन की अनदेखी व मिली भगत के चलते मिट्टी खनन का कार्य बे रोक-टोक चल रहा है। खनन माफिया खुलेआम जेसीबी से ट्रैक्टर-ट्राली पर मिट्टी लाद कर क्रय विक्रय कर रहे है। क्षेत्र के कई लोगों ने इस बाबत तहसील व प्रशासन से शिकायत भी किया, लेकिन खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई न होने से उनके हौसले बुलंद है। अवैध रूप से खनन के बाद लदी मिट्टियां लेकर रोड पर चलने वाले ट्रैक्टर चालकों की रफ्तार इतनी तेज होती है कि अक्सर हादसे भी होते है। कस्बे के दिल्ली सहारनपुर हाईवे स्थिति का गोल्ड पब्लिक स्कूल के सामने अवैध मिट्टी खनन कर किया जा रहा है कॉलोनी का भराव भारसी मोड़ हो या अम्बेहटा हो या असदपुर जिड़ाना हो या बिजली घर रोड़ हो या गंगेरू सहित आधा दर्जन जगहों पर अवैध मिट्टी मिट्टी खनन किया जा रहा है मिट्टी खनन का अवैध कार्य जोरों पर है। दिनदहाड़े खनन माफिया लोडर मशीन के सहारे धरती का सीना चीर रहे हैं। जिम्मेदार मूकदर्शक बने हुए हैं। इस समस्या पर लगाम लगाने को लेकर जिम्मेदार अधिकारी संजीदा दिखाई नहीं देते। जिससे खनन माफियाओं का अवैध धंधा खूब फल-फूल रहा है। सरेआम मिट्टी खनन का कार्य हो रहा था। लोगों का आरोप है कि माफिया प्रशासन को मोटी रकम देकर यह अवैध धंधा कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *