उत्तर प्रदेश मुज़फ़्फ़रनगर

भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा की महापंचायत का हुआ आगाज़

भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा की महापंचायत का हुआ आगाज़


मंच पर सभी मेहमानों का पगड़ी बांधकर एवम् फूलमाला पहनाकर स्वागत किया

मुजफ्फर नगर आज दिनांक ,3,9,2023, को थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत रुड़की रोड शकुंतलम पैलेस में भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा की महापंचायत हुई जिसमें दूर दराज से आए हजारों की संख्या में किसानों ने शिरकत कर महापंचायत का हिस्सा बने दूसरे जनपद से आए किसान योद्धाओं ने अपने-अपने विचार रखें भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद शाह आलम ने पंचायत में आए हुए सभी किसानों को संबोधित करते हुए कहा भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा गरीब ऐसहाऐ दबे कुचले किसानों व आमजन की आवाज को बुलंद करने का काम करेगा और इस कुंभ करनी नींद में सोई हुई सरकार को जगाने का काम करेगा मोर्चा मेरठ से आए (भारतीय किसान यूनियन इंडिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेंद्र पहलवान जी ने अपने संबोधन में कहा कोई भी विभाग किसान मजदूर का शोषण करें मोर्चा कटी बर्दाश्त नहीं करेगा किसानो में जोश भरते हुए जय जवान जय किसान के नारे लगवा कर महापंचायत का माहौल गुंजायमान कर दिया उत्तराखंड से आए भारतीय किसान यूनियन एकता के राष्ट्रीय अध्यक्ष फरमान त्यागी जी ने अपने संबोधन में किसानों को मोर्चा की ताकत से अवगत कराया

किन्नर समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष किन्नर नाजिम बाजी भी अपनी बच्चियों के साथ इस पंचायत के मंच पर पहुंची मंच पर आसीन सभी लोगो ने खड़े होकर नाजिम बाजी का जोरदार स्वागत किया किन्नर समाज से आई हुई सभी सदस्य मुख्य आकर्षण का केंद्र रही।

दिल्ली से आए BW फाउंडेशन के नेशनल चेयरमैन खेमचंद कोली जी ने बहुत मधुर अंदाज में किसान व मजदूरों को अच्छे जीवन यापन के रास्तों से अवगत कराया

 

कार्यक्रम के दौरान चौटाला कुरेशी ने सभी को हाथो से हरे रंग के कपड़े की पगड़ी बांधकर मंच का दृश्य हरा भरा कर दिया

(भाकियू हिन्द) के राष्ट्रीय अध्यक्ष साज़िद जी ने सभी को एकता का पाठ पढ़ाया

 

(भाकियू सर्व) के राष्ट्रीय महासचिव बिलाल आढ़ती जी ने भी किसान मजदूर मोर्चा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर दबे कुछ ले लोगों की आवाज उठाने का आश्वासन दिया

 

अब्बासी समाज युवा एकता के राष्ट्रीय अध्यक्ष इस्तखार जी ने कहा हर संभव किसान व मजदूर के हित में कंधे से कंधा मिलाकर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद शाह आलम जी के साथ खड़े रहेंगे

महिलाएं भी मजबूती के साथ डटकर मौजूद रही

इस मौके पर हजारों की संख्या में किसान व मजदूर मौजूद रहे

 

पंचायत के संयोजक मोहम्मद शाह आलम ने सभी किसान योद्धाओं का पंचायत में भाग लेकर पंचायत को सफल बनाने पर दिल की गहराइयों से उपस्थित सभी का शुक्रिया अदा किया और सभी ने उनको बधाई दी

जय जवान जय किसान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *