उत्तर प्रदेश शामली

ओपी सिंह ने महिला थाने का किया औचक निरीक्षण हर व्यवस्था का लिया जायज़ा

ओपी सिंह ने महिला थाने का किया औचक निरीक्षण हर व्यवस्था का लिया जायज़ा

शामली। अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने महिला थाने का निरीक्षण किया और हर व्यवस्था का बारीकी से जायज़ा लिया, और महिला उत्पीड़न सम्बंधित शिकायतों के जल्द निस्तारण के सख़्त दिशा निर्देश दिए।


आज रविवार रात्रि ओपी सिंह अचानक महिला थाने पहुंचे, ओपी सिंह को यूं अचानक थाने में देख महिला पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया, ओपी सिंह ने थाने का बारीकी से निरीक्षण किया, ओपी सिंह ने शिकायत/सुझाव पेटिका को भी खोल कर देखा और जायज़ा लिया।

एएसपी ने थाना कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष आदि का बारीकी से निरीक्षण किया, एएसपी ने महिला हेल्प डेस्क पर तैनात आरक्षी से शिकायतों की सुनवाई व निस्तारण सम्बंधित जानकारी ली और शिकायतों के रखरखाव व कंप्यूटरीकृत करने से संबंधित ज़रूरी दिशा निर्देश दिए।


एएसपी ने सीसीटीवी कैमरों व सीसीटीएनएस सिस्टम का भी निरीक्षण किया।
घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न,महिला अपराध व महिला उत्पीड़न सम्बंधित आई शिकायतों पर कार्रवाई व निस्तारण की स्थिति का ब्यौरा भी ओपी सिंह ने तलब किया और बेहतर व निष्पक्ष कार्रवाई व पारदर्शिता के आधार पर निस्तारण करने के दिशा निर्देश प्रभारी निरीक्षक को दिए।

अरशद चौधरी
मुख्य सम्पादक - विजिलेंस मीडिया ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *