उत्तर प्रदेश कैराना

बारिश के चलते यह चर्चित झील हुई बेकाबू , मेड टूटने से क्षेत्र के किसानों की फ़सल बर्बाद

बारिश के चलते यह चर्चित झील हुई बेकाबू , मेड टूटने से क्षेत्र के किसानों की फ़सल बर्बाद

कैराना। मूसलाधार वर्षा के चलते नगर की निकासी का पानी भारी मात्रा में मामौर झील एकत्रित होने पर झील में भारी मात्रा में पानी पहुँच गया। जिस कारण दबाव बढ़ने पर मेड़ क्षतिग्रस्त हो गई। जिसके चलते दर्जनों किसानों की सैकड़ों बीघा फसल में पुनः झील का दूषित पानी भर गया। गत एक सप्ताह पूर्व भी झील की मेड़ टूटने के कारण किसानों को मार झेलनी पड़ी थी। वही किसानों की शिकायत पर तहसील प्रशासन ने पॉर्कलेन मशीन से मेड़ को दुरुस्त कराया गया। कार्य की प्रगति जाने के लिए मौके पर तहसीलदार गौरव सांगवान ने अवलोकन कर मेड़ दुरुस्त कराई। जिसके बाद पीड़ित किसानों ने राहत की सांस ली है।

अरशद चौधरी
मुख्य सम्पादक - विजिलेंस मीडिया ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *