उत्तर प्रदेश कांधला शामली

तेजी से फैल रहा आई फ्लू, बच्चे भी आ रहे हैं चपेट में, कैसे बचें इस माहामारी से।

तेजी से फैल रहा आई फ्लू, बच्चे भी आ रहे हैं चपेट में।

सादिक सिद्दीक़ी कांधला

शामली। कांधला। बारिश और गर्मी की इस लुकाछिपी के बीच बीमारियां बढ़ने लगी है। कस्बे में आई फ्लू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। एक दूसरे के संपर्क में आने से बच्चों में आई फ्लू का संक्रमण तेजी से बढ़ा है। बच्चों के संक्रमित होते ही परिवार के सदस्य भी इसकी चपेट में आ रहे है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है डॉक्टरो नें लोगों से सावधानियां बरतने के लिए अपील की है। बरसात के साथ ही विभिन्न तरह के संक्रमण लोगों को परेशान कर रहा है। त्वचा रोग के साथ अब आई फ्लू भी लोगों को जकड़ रहा है। आंखों में जलन, लाल होना, खुजली तथा आंखो से गंदगी निकलना जैसे लक्षण सामने अ रहे है कस्बे में घर-घर में बीमारियों से संक्रमित हो रहे है। कस्बा वासियो नें स्वास्थ्य विभाग से स्वास्थ्य कैंप लगाने की मांग की। डॉक्टरो नें बताया कि इस संक्रमण से आंखों में जलन और चुभन होती है। आंखों से पानी आने लगता है और आंखें लाल हो जाती है। पलकों पर पीला और चिपचिपा तरल जमा होने लगता है और सूजन आ जाती है। आंखों में दर्द और खुजली भी होती है। कई बार इसके कारण बुखार भी आ जाता है। आम तौर पर यह एलर्जिक रिएक्शन या बैक्टीरिया के संक्रमण की वजह से होता है। शुरुआत एक आंख से होती है, पर जल्दी ही दूसरी आंख भी इसके चपेट में आ जाती है। उन्होंने बताया कि इस रोग की अनदेखी या गलत इलाज की वजह से आंख की बाहरी परत कार्निया को भी संक्रमण होने का खतरा रहता है।

रोकथाम और बचाओ 

ऐसे में काला चश्मा लगाएं। आंखों की ठंडी सिकाई करें। अपने हाथों को साफ रखें। बार बार साबुन से हाथ धोएं, आंखों की सफाई का पूरा ध्यान रखे। आंखें बार-बार ठंडे पानी से धोएं। किसी भी संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आने से बचे। आंखों को बार-बार हाथ न लगाएं, अगर संक्रमित आंख को छुएं तो हाथ अच्छी तरह साफ करें। गंदगी और भीड़ वाली जगहों से बचे। आंखों में नियमित रूप से गुलाब जल डाले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *