उत्तर प्रदेश शामली

मकान की छत भरभरा कर गिरने से लाखों का नुकसान

मकान की छत भरभरा कर गिरने से लाखों का नुकसान

-पीड़ित ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मुआवजे की मांग की हैं

कांधला। थाना क्षेत्र के गांव अंबेहटा में एक व्यक्ति का मकान भरभरा कर गिर गया। मकान गिरने से पीड़ित का लाखों रुपए का नुकसान हो गया।पीड़ित ने जिलाधिकारी रविंद्र सिंह को पत्र भेजकर मुआवजे की मांग की है।
पिछले एक सप्ताह से लगातार हो रही बरसात के चलते कच्चे मकानों के गिरने का सिलसिला जारी है। कई दिन पूर्व क्षेत्र के गांव माल्हीपुर और हुरमजपुर में भी दो लोगों के मकान गिर गए थे। वहीं क्षेत्र के गांव के गगेरु में भी मोहल्ला रेतीवाला में तीन लोगों के मकान गिर कर धराशाई हो गए थे। उक्त लोगों के मकान गिरने से पीड़ितों का लाखों रुपए का नुकसान हुआ था। रविवार की शाम को क्षेत्र के गांव अंबेहटा में जुल्फान के मकान छत भरभरा कर गिर गई। शोर-शराबा होने पर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और पीड़ित के मकान की छत के नीचे दबे सामान को निकाला। मकान की छत गिरने से पीड़ित का लगभग डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने सोमवार को जिलाधिकारी रविंद्र सिंह को पत्र भेजकर मुआवजा किए जाने की मांग की है

अरशद चौधरी
मुख्य सम्पादक - विजिलेंस मीडिया ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *