उत्तर प्रदेश कैराना

शिव भक्तों ने शिव मन्दिरों में भगवान आशुतोष का किया जलाभिषेक

शिव भक्तों ने शिव मन्दिरों में भगवान आशुतोष का किया जलाभिषेक

कैराना। नगर एवं क्षेत्र में शिवरात्रि का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने शिव मंदिरों में भगवान आशुतोष पर जलाभिषेक किया।

शनिवार को शिवरात्रि का पर्व श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। नगर के बाबा बनखंडी महादेव मंदिर, पीयूष आयन आश्रम, टीचर्स कालोनी, पीपलोतला मंदिर, नव ग्रह मंदिर वही क्षेत्र के गांव ऊँचागगांव, कंडेला, तितरवाड़ा ,भूरा, झाड़खेड़ी व बीनड़ा सहित अन्य सभी जगह मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए थे। मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रही। जहां श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर पंचामृत से शिवलिंग का जलाभिषेक किया। इस दौरान भगवान पर फल, फूल, मिष्ठान, मेवा, बेल पत्र, धतूरा आदि चढ़ा कर परिवार में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। साय के समय मन्दिरों में महाआरती का आयोजन किया गया। वहीं, सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस तैनात रही। एसडीएम निकिता शर्मा ने मंदिर परिसर में पहुँचकर व्यवस्था का जायजा लिया।

विजिलेंस ब्यूरो
राष्ट्र सेवा को समर्पित हिन्दी पाक्षिक समाचारपत्र
https://vigilancedarpan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *