उत्तर प्रदेश

पहाड़ों पर बारिश हल्की होने पर यमुना समेत बरसाती नदियों का जलस्तर हुआ कम

पहाड़ों पर बारिश हल्की होने पर यमुना समेत बरसाती नदियों का जलस्तर कम

 

 

शामली और सहारनपुर में यमुना समेत नदियों का जलस्तर घटा, तटबंधों पर मरम्मत का कार्य जारी

 

पहाड़ों पर बारिश हल्की होने पर यमुना समेत बरसाती नदियों का जलस्तर कम होने से बाढ़ का खतरा भी कम हुआ है।

 

पहाड़ी इलाकों में बारिश कम होने से बुधवार को यमुना समेत की क्षेत्र बरसाती नदियों का जलस्तर कम हो गया है। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में यमुना नदी का जलस्तर भी लगातार घट रहा है। सुबह सात बजे यमुना नदी में हथनीकुंड बैराज से 178162 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जो दोपहर बाद तीन बजे तज घटकर 130604 क्यूसेक हो गया था।

 

बैराज से मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल की पहाड़ियों में बारिश कम हो गई है, जिससे यमुना नदी का जलस्तर घटना शुरू हो गया है। उधर, शिवालिक पहाड़ियों पर भी बारिश काफी कम है, जिससे बरसाती नदियों का जलस्तर भी कम हो गया है। बाढ़ के हालात का सामना कर रहे क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि बरसाती नदियों में मंगलवार को आई भयंकर बाढ़ के क्षेत्र में जबरदस्त नुकसान हुआ है। सर्वाधिक नुकसान कृषि उपजाऊ भूमि को पहुंचा है।

 

 

बुधवार को यमुना नदी में हथनीकुंड बैराज से छोड़ा गया पानी

समय जलस्तर (क्यूसेक में)

सुबह 7 बजे 178162

8 बजे 178162

9 व 10 बजे 153768

11 बजे 136274

दोपहर 12 बजे 136274

1 बजे 133429

2 व 3 बजे 130604

शामली में भी यमुना का जलस्तर हुआ कम, बारिश जारी

बुधवार सुबह यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान 75 सेमी ऊपर 232.25 मीटर पर बह रहा है। यमुना की बाढ़ का पानी मेला स्थल, शनि मंदिर व शमशान घाट के चारों और भर गया। मेला स्थल पर एक एक फिट पानी भरने से दुकानदार भी मायूस है। तहसील प्रशासन व ड्रनेज विभाग द्वारा सहपत के अलावा नगला राई, मंडावर, खुरगान आदि तटबंध की मरम्मत का कार्य जारी है।

 

हालांकि, हथिनीकुंड बैराज से यमुना में छोडे़ जाने वाले पानी की मात्रा में कुछ कमी आई है। यमुना की बाढ़ के पानी से यमुना पुल किनारे ड्रनेज विभाग का कार्यालय भी घिर गया जिसमें एक कार भी पानी में फंस गई थी। केन्द्रीय जल आयोग ऊपरी यमुना नदी भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा यमुना में पानी बढ़ने की चेतावनी जारी की गई है।

 

वहीं, लक्ष्मीपूरा में पिलखन स्थित चर्चित पॉइंट पर यमुना के तेज बहाव से तटबंध का एक हिस्सा टूट गया। समय रहते जेसीबी की मदद से हालात पर काबू पाया गया। सूचना पर उपजिलाधिकारी व तहसीलदार मौके पर पहुंचें और मुआयना किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *