उत्तर प्रदेश कैराना

खेत पर काम कर रहे मजदूर को सांप ने काटा,हालत चिंताजनक

खेत पर काम कर रहे मजदूर को सांप ने काटा,हालत चिंताजनक

कैराना। खेत पर कृषि कार्य कर रहे मजदूर को अचानक सांप ने काट लिया। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

सोमवार को झिंझाना भूरा मार्ग पर स्थित नाहिद कालोनी निवासी नौशाद पास में एक खेत पर मजदूरी के लिए हुआ था। जब वह कृष कार्य रहा था तो इसी दौरान अचानक उसके सांप ने काट लिया।जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। आनन फानन में स्वजन उसे लेकर एक निजी अस्पताल में पहुंचे जहां उसका उपचार चल रहा और उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। बताया जाता है कि जहरीले सांप ने उस पर दो बार हमला बोला। पहले हमले में नौशाद बच गया, लेकिन दूसरा हमला इतना भयानक था कि सांप उसके पैरों में लिपट गया और उसे डसने के बाद ही वापस गया। फिलहाल मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है

अरशद चौधरी
मुख्य सम्पादक - विजिलेंस मीडिया ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *