उत्तर प्रदेश कैराना

यमुना के बढ़ते जलस्तर का डीएम व एसएसपी ने किया निरीक्षण

यमुना के बढ़ते जलस्तर का डीएम व एसएसपी ने किया निरीक्षण

यमुना नदी में छोड़ा गया एक लाख चार हजार 553 क्यूसेक पानी

हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी के बाद डर्नज विभाग हुआ गम्भीर

कैराना। पहाड़ी क्षेत्रों में वर्षा के चलते यमुना नदी में हेडक्वार्टर से पानी छोड़ा गया है। फिलहाल नदी के बहाव की स्थिती सामान्य है। वही छोड़ा गया पानी के कारण अगले चौबीस घन्टे बाद यमुना के बहाव में व्रद्धि होगी। डीएम रवींद्र सिंह व एसएसपी अभिषेक ने सरकारी अमले के साथ पहुँचकर निरीक्षण किया।

पहाड़ी क्षेत्रों में वर्षा के चलते हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में पानी छोड़ा जा रहा है, जिसके चलते अगले चौबीस घण्टों बाद जलस्तर में बढोत्तरी निश्चित होगी। गत को यमुना नदी का बहाव 228.20 मीटर पर था। जबकि रविवार को जलस्तर में मामूली दर्ज किया गया। ड्रेनेज विभाग के जेई आशु कुमार ने बताया कि रविवार की सुबह आठ बजे कैराना यमुना ब्रिज पर जलस्तर 228.26 मीटर पर रिकॉर्ड किया गया। उन्होंने बताया कि रविवार की सुबह आठ बजे हथिनीकुंड बैराज से 30866 क्यूसेक, प्रातः दस बजे 45402 क्यूसेक, दोपहर 2 बजे 85642 क्यूसेक , चार बजे 104553 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है, जो अगले 24 घंटे के अंदर कैराना पहुंच जाएगा। दूसरी ओर यमुना के जलस्तर में 24 घन्टे बाद यमुना का बहाव बढ़ेगा। वही डीएम शामली रवींद्र सिंह व एसएसपी शामली अभिषेक ने यमुना ब्रिज पर पहुँचकर यमुना नदी के बहाव का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने डर्नज विभाग के अधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा।

अरशद चौधरी
मुख्य सम्पादक - विजिलेंस मीडिया ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *