उत्तर प्रदेश कैराना

यमुना में हथनीकुंड बेराज से छोड़ा जा रहा पानी

यमुना में हथनीकुंड बेराज से छोड़ा जा रहा पानी

कैराना। हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में पानी छोड़े जाने से जलस्तर में कभी उतार तो कभी चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है। फिलहाल बहाव की स्थिति सामान्य है।

पहाड़ी क्षेत्रों में वर्षा के चलते हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में पानी छोड़ा जा रहा है, जिसके चलते यमुना नदी का जलस्तर कभी बढ़ जाता है, तो कभी घट जाता है। शुक्रवार को यमुना नदी का बहाव 228.24 मीटर पर था। जबकि शनिवार सुबह आठ बजे जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई। ड्रेनेज विभाग के जेई आशु कुमार ने बताया कि जलस्तर घटने पर पानी का बहाव 228.20 मीटर पर आ गया। सुबह आठ बजे 352 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। यहां से चेतावनी बिंदु 231 मीटर व खतरे का निशान 231.500 मीटर पर है।

अरशद चौधरी
मुख्य सम्पादक - विजिलेंस मीडिया ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *