उत्तर प्रदेश कैराना

बच्चों के विवाद को निपटाने गई महिला को मारपीट कर किया घायल

बच्चों के विवाद को निपटाने गई महिला को मारपीट कर किया घायल

कैराना। बच्चों के विवाद को निपटाने गई महिला के साथ आधा दर्जन से अधिक ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चिकित्सक ने घायल की हालत गम्भीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया है।

रविवार को नगर की बंजारा बस्ती निवासी सलीम पुत्र मुंसी ने बताया कि बच्चों में बस्ती के निकट शोर शराबा हो रहा था। आवाज सुनकर उसकी पत्नी फातिमा उन्हें समझाते हुए लड़ने से मना कर रही थी। इसी दौरान पटवारी, नवाबगुलबाग, यूसुफ़ व सलमान सहित पांच अज्ञात लोगों ने पीड़ित की पत्नी के साथ मारपीट कर उसे गम्भीर रूप से घायल कर दिया। वही पीड़ित ने घायल पत्नी को उपचार के लिए सीएचसी भर्ती कराया जिसे रेफर कर दिया। कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

अरशद चौधरी
मुख्य सम्पादक - विजिलेंस मीडिया ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *