images - 2023-06-27T010431.720

बाईक से जा रहे पति पत्नि को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पति की हुई मौत 

कैराना। बाइक से गांव जारहे पति पत्नी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सक ने घायल अधेड़ व्यक्ति की हालत गम्भीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। वही घायल महिला को डिस्चार्ज कर दिया गया।

सोमवार की प्रातः क्षेत्र के गांव रामडा निवासी एवं हाल निवासी हरियाणा जनपद करनाल गांव नीमखेड़ी से गोपाल शर्मा पत्नी रमेश के साथ बाइक से गांव भूरा में माता पूजन के लिए आए थे। पूजन के उपरांत पति-पत्नी अपने पैतृक गांव रामडा जा रहे थे। इस दौरान कैराना बाइपास के निकट खुरगान अंडरपास पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें गोपाल व उसकी पत्नी रमेश दोनों सड़क पर गिर कर गम्भीर रूप से घायल हो गए।मौके पर पहुँची इमामगेट पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सक ने घायल गोपाल की हालत चिंताजनक देखते हुए उसे हायर सेन्टर रेफर कर दिया। उसकी पत्नी को उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया। गंभीर रूप से घायल गोपाल ने करनाल में स्थित अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जिसके बाद स्वजन में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!