उत्तर प्रदेश शामली

एएसपी ओपी सिंह ने थाना भवन और सदर क्षेत्र पुलिस अधिकारियों की बुलाई समीक्षा बैठक

एएसपी ओपी सिंह ने थाना भवन और सदर क्षेत्र पुलिस अधिकारियों की बुलाई समीक्षा बैठक

लम्बित विवेचनाओं, बकराईद, कावड़ यात्रा और मिशन शक्ति के फेज 3 के सम्बंध में हुई समीक्षा बैठक।

शामली। जनपद के तेज़ तर्रार अपर पुलिस अधीक्षक कानून व्यवस्था के नायक ओपी सिंह ने रविवार रात्रि में थाना भवन क्षेत्र और शामली क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षकों के साथ दोनों क्षेत्रों के अन्य पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक बुलाई।

शामली कोतवाली में आयोजित इस समीक्षा बैठक में लम्बित विवेचनाओं,आगमी बकराईद, कावड़ यात्रा और मिशन शक्ति फेज 3 जैसे कई अहम मामलों की समीक्षा की। एएसपी ओपी सिंह ने समीक्षा कर सभी पुलिस अधिकारियों को ज़रूरी दिशा निर्देश दिए।
लम्बित विवेचनाओं के सम्बंध में बात करते हुए एएसपी ओपी सिंह ने कहा कि कई कई महीनों बल्कि एक वर्ष से अधिक समय से विवेचनाएं लम्बित हैं ये अच्छी बात नहीं है, लम्बित विवेचनाओं को वरीयता के आधार पर जल्द निस्तारण करने के दिशा निर्देश ओपी सिंह ने दिए।

बकराईद और कावड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा

आगामी बकराईद और कावड़ यात्रा सुरक्षा व्यवस्था सम्बन्धित समीक्षा करते हुए एएसपी ओपी सिंह ने कहा कि आप सभी ने अपने क्षेत्रों में शान्ति व्यवस्था के लिए शान्ति समिति की बैठकें कर ली हैं और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में भी सभी व्यवस्था कर ली होंगी लेकिन फिर भी क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में हर बात पर बारीकी से नज़र रखें, असमाजिक तत्वों पर कड़ी नज़र रखें कहीं कोई इन अवसर विशेष पर अशांति पैदा करने की साज़िश करने की कोशिश तो नहीं कर रहा है, इन सब बातों पर कड़ी नज़र बनाए रखने और शांति व्यवस्था सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित बनाए रखने के दिशा निर्देश ओपी सिंह ने दिए।

“मिशन शक्ति अभियान” के फेज 3 के लिए किए गए प्रयासों की भी समीक्षा की

एएसपी ओपी सिंह महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए भी बहुत प्रयासरत हैं, सरकार द्वारा जारी “मिशन शक्ति अभियान” महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण और उत्थान के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है, इस योजना का ये तीसरा चरण चल रहा इस में महिलाओं के उत्थान के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु संबंधित विभाग के साथ पुलिस विभाग को ही समन्वय स्थापित महिलाओं को योजना का लाभ दिलाना होता है, एएसपी ओपी सिंह इन्ही सब संबंधित कार्यों की समीक्षा की और आगे भी इस योजना पर बेहतर ढंग से कार्य करने और महिलाओं के उत्थान के लिए हर समय प्रयासरत रहने के दिशा निर्देश सभी पुलिस अधिकारियों को दिए।

अरशद चौधरी
मुख्य सम्पादक - विजिलेंस मीडिया ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *