हथनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण यमुना का जल स्तर बढ़ने का ख़तरा
कैराना। हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में पानी छोड़े जाने से जलस्तर में कभी उतार तो कभी चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है।
पहाड़ी क्षेत्रों में वर्षा के चलते हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में पानी छोड़ा जा रहा है, जिसके चलते यमुना नदी का जलस्तर कभी बढ़ जाता है, तो कभी घट जाता है। गत शनिवार को यमुना नदी का बहाव 228.00 मीटर पर था। जबकि रविवार सुबह आठ बजे जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई। ड्रेनेज विभाग के जेई आशु कुमार ने बताया कि जलस्तर घटने पर पानी का बहाव 227.97 मीटर पर आ गया। सुबह आठ बजे बैराज से 5607 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। यहां से चेतावनी बिंदु 231 मीटर व खतरे का निशान 231.500 मीटर पर है।