उत्तर प्रदेश शामली

एएसपी ओपी सिंह ने जनपद सहारनपुर के उच्च पुलिस अधिकारियों  के साथ समन्वय बैठक कर संयुक्त ट्रैफिक डायवर्जन रूट का दौरा किया।

एएसपी ओपी सिंह ने जनपद सहारनपुर के उच्च पुलिस अधिकारियों  के साथ समन्वय बैठक कर संयुक्त ट्रैफिक डायवर्जन रूट का दौरा किया।

शामली। जनपद शामली के तेज़ तर्रार अपर पुलिस अधीक्षक नायक ओपी सिंह ने एसपी देहात सहारनपुर, सीओ गंगोह व एसएचओ गंगोह के साथ समन्वय बैठक के बाद संयुक्त ट्रैफिक डायवर्जन रूट का भ्रमण किया।


आगामी चार जुलाई से शुरू होने वाली कावड़ यात्रा की सुरक्षा के मद्दे नज़र ट्रैफिक रूट डायवर्जन सम्बन्धित व्यवस्था को लेकर आज बुधवार जनपद के तेज़ तर्रार अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने सहारनपुर के उच्च पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक की जिसमे जिसमे सहारनपुर जनपद के एसपी देहात सीओ गंगोह और एसएचओ गंगोह सहारनपुर ने भाग लिया और ट्रैफिक रूट डायवर्जन व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था से सम्बन्धित विचार विमर्श किया।


बैठक के बाद एएसपी ओपी सिंह ने सहारनपुर पुलिस अधिकारियों के संयुक्त रूप से ट्रैफिक डायवर्जन रूट का भ्रमण किया और जनपद शामली के एएसपी ओपी सिंह व सहारनपुर एसपी देहात ने अपने मातहतों को सुरक्षा व्यवस्था से सम्बन्धित ज़रूरी दिशा निर्देश दिए।

अरशद चौधरी
मुख्य सम्पादक - विजिलेंस मीडिया ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *