उत्तर प्रदेश कैराना

अज्ञात युवक के शव की 34 घण्टे बाद भी शिनाख्त नही

अज्ञात युवक के शव की 34 घण्टे बाद भी शिनाख्त नही

 

कैराना। एक दिन पूर्व यमुना नदी से बरामद हुए अज्ञात युवक के शव की 34 घण्टे बाद भी शिनाख्त नही हो सकी है।
विगत रविवार को बिहार राज्य के जनपद गोपालगंज निवासी रंजीत व हरियाणा राज्य के बबैल निवासी संदीप नहाते वक्त यमुना में डूब गए थे। युवक रंजीत हरियाणा के सनौली खुर्द स्थित एक धागा फैक्ट्री में मजदूरी करता था। गोताखोरों को यमुना में डूबे रंजीत व संदीप के अलावा एक अज्ञात युवक का शव भी ब्रिज के नीचे स्थित गहरे पानी से बरामद हुआ था, जिसे पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। अज्ञात युवक के शव को पोस्टमार्टम के बाद शिनाख्त के लिए मोर्चरी पर रखा गया है, लेकिन मंगलवार शाम छह बजे तक भी शव की शिनाख्त नही हो सकी थी। अज्ञात शव एक 26 वर्षीय युवक का बताया गया है, जिसके दांए हाथ के अंगूठे के ठीक बगल वाली अंगुली(तर्जनी) कटी हुई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह का कहना है कि सोमवार को यमुना से बरामद शव की शिनाख्त नही हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के पश्चात शिनाख्त हेतु मोर्चरी पर रखवाया गया है।

अरशद चौधरी
मुख्य सम्पादक - विजिलेंस मीडिया ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *