उत्तर प्रदेश कैराना

यमुना के गहरे पानी में समाए किशोर का शव 11 दिन बाद बरामद

यमुना के गहरे पानी में समाए किशोर का शव 11 दिन बाद बरामद

कैराना। 11 दिन पूर्व यमुना के गहरे पानी में समाए किशोर का शव मामौर खान के निकट से बरामद हुआ है। परिजन बिना किसी कानूनी कार्यवाही के शव को अपने साथ ले गए है।
विगत 3 जून को जनपद मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थानाक्षेत्र के गांव नीमखेड़ी निवासी समीर का पंद्रह वर्षीय पुत्र फैजान पैर फिसलकर यमुना में गिर गया था। किशोर अपने पिता व ताया के साथ में गांव मवी के निकट यमुना किनारे स्थित मिर्च के खेत पर आया हुआ था। यमुना में डूबे किशोर की तलाश में कई प्राइवेट गोताखोरों को लगाया गया था। तहसीलदार गौरव सांगवान ने भी मौके पर पहुंचकर यमुना में डूबे किशोर को तलाश करने के निर्देश यमुना ब्रिज पुलिस चौकी को दिए थे। काफी तलाश करने में बाद भी यमुना में डूबे किशोर का कोई सुराग नही लग सका था। मंगलवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे मामौर के निकट स्थित खेतों पर मौजूद किसानों को यमुना नदी में एक शव उतराता हुआ दिखाई दिया, जिसकी सूचना उन्होंने यमुना ब्रिज पुलिस चौकी पर दी। सूचना पर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तथा यमुना में उतराते शव को बाहर निकलवाया। शव की पहचान 11 दिन पूर्व यमुना में डूबे 15 वर्षीय किशोर फैजान के तौर पर हुई। मामले की सूचना पर मृतक किशोर के परिजन मौके पर पहुंचे तथा बिना किसी कानूनी कार्यवाही के शव को अपने साथ में ले आए। हादसे से मृतक किशोर के परिजन गमजदा है।

 

अरशद चौधरी
मुख्य सम्पादक - विजिलेंस मीडिया ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *