उत्तर प्रदेश कैराना

यमुना स्नान करते हुए गहरे पानी में गोता लगाने से एक युवक डूबा

यमुना स्नान करते हुए गहरे पानी में गोता लगाने से एक युवक डूबा

कैराना। यमुना नदी में युवक स्नान करने आए पांच युवकों में से उनका एक साथी नदी में डूब गया। यमुना ब्रिज पुलिस चौकी टीम ने गोताखोरों को लगाकर सर्च अभियान चलाया। वही हरियाणा प्रशासन ने भी गोताखोरों को लगाकर तलाश शुरू करा दी है।

हरियाणा के सनौली खुर्द में स्थित धागा फैक्ट्री में कार्यरत रंजीत पुत्र हरीशंकर निवासी मिर्जापुर जनपद गोपाल गंज बिहार, संगम कुमार पुत्र दलबीर सिंह गांव पाई जनपद कैथल हरियाणा, आनंद मलिक पुत्र महाबीर मलिक निवासी बदोड़ा जनपद मेरठ, विकास कुमार पुत्र महेश प्रसाद निवासी सलेमपुर बिहार व करण पासवान पुत्र अर्जुन पासवान निवासी मकसूदपुर नालंदा बिहार पांचों साथी रविवार के अवकाश के दौरान बॉर्डर पर स्थित यमुना नदी में स्नान करने आए थे। बताया जा रहा है कि दोपहर में यमुना नदी में स्नान कर रहे थे, उसी दौरान रंजीत गहरे पानी में डूब गया। अन्य साथी किनारे पर ही स्नान कर रहे थे, जिन्होंने रंजीत को यमुना में डूबता देख शोर मचा दिया। तभी वहीं यमुना ब्रिज पुलिस चौकी पर तैनात कास्टेबल अंकित मवी व अन्य पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुँचकर। तत्काल प्राइवेट गोताखोर को तलाश में जुटाया। उधर हरियाणा के प्रशासन को सूचना मिलने पर प्राइवेट गोताखोर को यमुना नदी में लगाया गया है। यमुना नदी में सर्च ऑपरेशन जारी है।

अरशद चौधरी
मुख्य सम्पादक - विजिलेंस मीडिया ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *