ग्राम पंचायत इस्सोपुर को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत जिले में प्रथम व प्रदेश में द्वितीय स्थान मिला।
कांधला। ग्राम पंचायत इस्सौपुरटिल को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत जिले में प्रथम स्थान व प्रदेश में द्वितीय स्थान मिला है। चयनित पंचायत को 11 लाख रुपये नकद राशि बतौर पुरस्कार मिला है। खण्ड विकास में कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान का जोरदार स्वागत भी किया गया। ग्राम पंचायत इस्सौपुरटिल विकास कार्यो पर पूरी तरह से खरी उतरी है। ग्राम प्रधान राजेन्द्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के चलते उन्हे लखनऊ इन्द्रा प्रतिष्ठान भवन गोमती नगर बुलाया गया था। जंहा पर मुख्यमंत्री सहित अन्य कैबिनेट मंत्रीयों के द्वारा सम्मानित कर प्रशसति पत्र दिया गया और विकास के लिये प्रथम पुरूस्कार कर 11 लाख की धनराशी दी गई। खण्ड विकास के हाल में ब्लॉक प्रमुख विनोद मलिक के अध्यक्षता में ग्राम प्रधान इस्सौपुरटिल राजेन्द्र सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान हरेन्द्र सिंह, संदीप, शिवकुमार, रणबीर सिंह, संदीप फौजी, बीडीओ सुनील कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।