IMG-20230606-WA0010

डीएम व एसपी ने कावड़ मार्ग और यमुना घाट का किया निरीक्षण

कैराना। आगामी कांवड़ यात्रा से पूर्व डीएम रविंद्र सिंह, एसएसपी अभिषेक कांवड़ मार्ग का निरीक्षण करते हुए यमुना घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मंगलवार को डीएम रविंद्र सिंह, एसएसपी अभिषेक व सीडीओ शम्भूनाथ तिवारी शामली से मार्ग का निरीक्षण करते हुए यमुना ब्रिज पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने यमुना ब्रिज तक कांवड मार्ग का निरीक्षण किया। यमुना घाट पर व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। यमुना नदी में पानी अधिक आने से पूर्व घाट पर मजबूत बेरिगेटिंग करने के साथ अतिरिक्त गोताखोर तैनात करने एवं यमुना ब्रिज चौकी पर कांवड़ मार्ग एवं शिवभक्तों की निगरानी के लिए दोनों वाच टावर बनाने के निर्देश दिए गए। एसएसपी अभिषेक ने मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी प्वाइंट पर अतिरिक्त फोर्स की तैनाती के सम्बंध में सीओ अमरदीप मौर्य को से जानकारी जुटाई गई। उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह, उपनिरीक्षक मुनेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी सहित प्रधान मित्रसेन व प्रधानपति जाहिद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!