उत्तर प्रदेश शामली

नायक ओपी सिंह ने मध्य रात्रि महिला थाने का किया निरीक्षण, सड़को पर पुलिस रिस्पॉन्स वाहनों का भी लिया जायज़ा।

नायक ओपी सिंह ने मध्य रात्रि महिला थाने का किया निरीक्षण, सड़को पर पुलिस रिस्पॉन्स वाहनों का भी लिया जायज़ा।

शामली। कानून व्यवस्था के नायक जन प्रिय अपर पुलिस अधीक्षक नायक ओपी सिंह ने अभी देर रात में महिला थाने का निरीक्षण किया और साथ ही सड़को पर पुलिस रिस्पॉन्स वाहनों का भी जायज़ा लिया।

जनपद के लोकप्रिय, कानून व्यवस्था के हीरो अपर पुलिस अधीक्षक नायक ओपी सिंह दिन रात कानून व्यवस्था सुरक्षा व्यवस्था को लेकर काफ़ी मुखर रहते हैं इसी को लेकर अभी अभी देर रात जनपद के महिला थाने का निरीक्षण किया।

एएसपी ओपी सिंह ने कार्यालय में सभी दस्तावेजों का एक एक करके का बारीकी से जायज़ा लिया, कंप्यूटर कक्ष का जायज़ा लेते हुए ऑपरेटर से ज़रूरी दिशा निर्देश दिए महिला थाना अध्यक्ष से लम्बित विवेचनाओं के बारे में ज़रूरी दिशा निर्देश दिए और जल्द निस्तारण के आदेश दिए।

पुलिस रिस्पॉन्स वाहनों का भी आते जाते ले रहे हैं जायज़ा।


नायक ओपी सिंह कानून व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस कर्मियों की मुस्तैदी और सजगता पर बारीकी से नज़र रखते हैं, ओपी सिंह सिंह जी ने अभी भी रास्ते में कई पुलिस वाहनों, डॉयल 112 आदि वाहनों का निरीक्षण किया।

 

विजिलेंस ब्यूरो
राष्ट्र सेवा को समर्पित हिन्दी पाक्षिक समाचारपत्र
https://vigilancedarpan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *