उत्तर प्रदेश शामली

जनपद के नायक कर रहे हैं ताबड़-तोड़ निरीक्षण आज देर रात महिला थाने आ धमके।

जनपद के नायक कर रहे हैं ताबड़-तोड़ निरीक्षण आज देर रात महिला थाने आ धमके।

शामली। जनपद की कानून व्यवस्था के हीरो अपर पुलिस अधीक्षक नायक ओपी सिंह ने आज महिला थाने का ओचक निरीक्षण किया।
जनपद शामली के होनहार एसपी ओम प्रकाश सिंह दिन रात कानून व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर से बेहतर करने में लगे हुए हैं, वह जनपद को “क्राईम फ़्री जनपद” बनाने मे हमेशा आगे रहते हैं, इसी के चलते रात में किसी भी समय थाने और चौकियों में दस्तक देते रहते हैं।
आज रात जनपद के महिला थाने में आ धमके, नायक ओपी सिंह के थाना पहोंचते ही पुलिस कर्मियों में हड़कम मच गया, महिला थाने का समस्त स्टाफ व्यवस्था संभालते नज़र आया।


नायक ओपी सिंह ने थाने पहुंच कर हर पहलू का बारीकी से जायज़ा लिया, समस्त स्टाफ से बात की, एक एक रजिस्टर चेक किया, शिकायतों और लम्बित विवेचनाओं को बारीकी से देखा और जल्द से जल्द निस्तारण के आदेश दिए।


महिला थाना अध्यक्ष निधि चौधरी से ज़रूरी दिशा निर्देश देते हुए कहा कि महिलाओं के साथ अत्याचार और उनका उत्पीड़न होने ना पाए, महिलाओं की सुरक्षा को यकीनी बनाया जाए।

इसके बाद नायक किसी दूसरे निरीक्षण या मिशन के लिए रवाना हो गए।

विजिलेंस ब्यूरो
राष्ट्र सेवा को समर्पित हिन्दी पाक्षिक समाचारपत्र
https://vigilancedarpan.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *