उत्तर प्रदेश शामली

धड़ल्ले से चल रही अवैध रूप से आरा मशीनें..

धड़ल्ले से चल रही अवैध रूप से आरा मशीनें..

 

अवैध रूप से तो आरा मशीनें संचालित हो रही हैं, लेकिन इन मशीनों पर प्रतिबंधित पेड़ों का भी चीरान होता है।…

 

कांधला क्षेत्र के गांव गंगेरू में आधा दर्जन से अधिक आरा मशीनें अवैध रूप से चलाई जा रही है। शिकायत के बाद भी उक्त आरा मशीनों का संचालन धड़ल्ले से किया जा रहा है। उक्त मामले में वन विभाग की भूमिका संदिग्ध प्रतीत हो रही है।

बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए भारत सरकार वृक्षारोपण पर जोर दे रही है। विभिन्न योजनाओं के द्वारा नए पेड़ लगवाए जा रहे है। सरकार ने कुछ पेड़ों की कटाई पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। क्षेत्र में हरे भरे पेड़ों की कटाई का काम चरम सीमा पर है। हरे भरे पेड़ों को काटकर साथ ही आरा मशीनों पर डालकर उनका कटान किया जाता है। क्षेत्र के गांव गंगेरू में खेड़ा कुर्तान मार्ग और इसोपुरटील मार्ग पर आधा दर्जन से अधिक अवैध मशीनों का संचालन खुलेआम धड़ल्ले से किया जा रहा है। उक्त अवैध आरा मशीनों पर आम, शीशम और नीम जैसे हरे भरे वृक्षों की लकड़ी का कटान खुलेआम किया जा रहा है। संबंधित अधिकारी इस ओर से अपनी आखें बंद किए बैठे है। अनेकों बार शिकायत के बाद यदि संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचता है तो वह केवल खकनापूर्ति कर वापिस लौट जाता है। गौरतलब है कि पूर्व में भी इन अवैध आरा मशीनों के संचालन की शिकायत प्रशासन की गई थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने उक्त अवैध रूप से संचालित आरा मशीनों को पूरी तरह से बंद करा दिया था लेकिन कुछ समय बाद संबंधित अधिकारियों की सांठ गांठ के चलते उक्त आधा दर्जन अवैध आरा मशीनों का संचालन धड़ल्ले से खुलेआम किया जा रहा है। अवैध रूप से संचालित उक्त आधा दर्जन आरा मशीनें राजस्व को मोटा नुकसान पहुंचा रही है। उक्त प्रकरण में संबंधित विभागीय अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध प्रतीत हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *