उत्तर प्रदेश शामली

कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जा करने का आरोप…

कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जा करने का आरोप…

 

दबंगो नें कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जा कर उक्त भूमि पर सरसो की फसल बो रखी है…

 

कांधला क्षेत्र के गांव इस्लामपुर घसौली निवासी एक समाजसेवी ने गांव के ही कई दबंग लोगो पर कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने पर तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना क्षेत्र के गांव इस्लामपुर घसौली निवासी समाजसेवी रजाउल्ला ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उसने कई दिन पहले गांव के ही कई लोगो पर कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जा करने की शियाकत स्थानीय थाने पर की थी। रजाउल्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव के ही कई लोगो ने कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जा कर उक्त भूमि पर सरसो की फसल बो रखी है। पीड़ित का आरोप है कि उसके द्वारा अवैध कब्जे की शिकायत करने के कारण आरोपी उसकी जान के दुश्मन बन गए है और उसे जान से मारने की धमकी दे रहे है। पीड़ित ने उक्त लोगो के खिलाफ एक बार फिर थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई करने और अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *