उत्तर प्रदेश सहारनपुर

नया सवेरा सोशल वेलफेयर सोसायटी ने वन वासी आश्रम में किया होली मिलन का आयोजन

 

सहारनपुर न्यूज़: सहारनपुर के नवाबगंज चौक स्थित नया सवेरा सोशल वेलफेयर सोसाइटी ने वहा के बच्चो के साथ होली मिलन के कार्यक्रम का आयोजन किया। नया सवेरा ने बच्चों के साथ होली का पर्व बड़े ही हर्षोलास के साथ मनाया। जिसमे बच्चो ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर और मिठाई खिला कर एक दूसरे को होली की बधाई दी। बच्चो ने डीजे पर विभिन्न प्रस्तुति देकर कार्यक्रम की शुरुआत की।

दीपक जैन ने होली के विषय में बच्चो को बताया की हिरण्यकशिपु की बहन होलिका को वरदान प्राप्त था कि वह आग में भस्म नहीं हो सकती। हिरण्यकशिपु ने आदेश दिया कि होलिका प्रह्लाद को गोद में लेकर आग में बैठे। आग में बैठने पर होलिका तो जल गई, पर प्रह्लाद बच गया। ईश्वर भक्त प्रह्लाद की याद में इस दिन होली जलाई जाती है। प्रतीक जैन ने भी बताया की होली रंगों का तथा हँसी-खुशी का त्योहार है। यह भारत का एक प्रमुख और प्रसिद्ध त्योहार है, जो आज विश्वभर में मनाया जाने लगा है। रंगों का त्यौहार कहा जाने वाला यह पर्व पारंपरिक रूप से दो दिन मनाया जाता है। यह प्रमुखता से भारत तथा नेपाल में मनाया जाता है। यह त्यौहार कई अन्य देशों जिनमें अल्पसंख्यक हिन्दू लोग रहते हैं वहाँ भी धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। पहले दिन को होलिका जलायी जाती है। जिसे होलिका दहन भी कहते हैं। दूसरे दिन, जिसे प्रमुखतः धुलेंडी व धुरड्डी, धुरखेल या धूलिवंदन इसके अन्य नाम हैं, लोग एक दूसरे पर रंग, अबीर-गुलाल इत्यादि फेंकते हैं, ढोल बजा कर होली के गीत गाये जाते हैं और घर-घर जा कर लोगों को रंग लगाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि होली के दिन लोग पुरानी कटुता को भूल कर गले मिलते हैं और फिर से दोस्त बन जाते हैं। एक दूसरे को रंगने और गाने-बजाने का दौर दोपहर तक चलता है। इसके बाद स्नान कर के विश्राम करने के बाद नए कपड़े पहन कर शाम को लोग एक दूसरे के घर मिलने जाते हैं, गले मिलते हैं और मिठाइयाँ खिलाते हैं। इसी श्रंखला में शारीक ज़फर ने कहा की राग-रंग का यह लोकप्रिय पर्व वसंत का संदेशवाहक भी है। राग अर्थात संगीत और रंग तो इसके प्रमुख अंग हैं ही पर इनको उत्कर्ष तक पहुँचाने वाली प्रकृति भी इस समय रंग-बिरंगे यौवन के साथ अपनी चरम अवस्था पर होती है। फाल्गुन माह में मनाए जाने के कारण इसे फाल्गुनी भी कहते हैं।

होली का त्यौहार वसंत पंचमी से ही आरंभ हो जाता है। उसी दिन पहली बार गुलाल उड़ाया जाता है। इस दिन से फाग और धमार का गाना प्रारंभ हो जाता है। खेतों में सरसों खिल उठती है। बाग-बगीचों में फूलों की आकर्षक छटा छा जाती है। पेड़-पौधे, पशु-पक्षी और मनुष्य सब उल्लास से परिपूर्ण हो जाते हैं। खेतों में गेहूँ की बालियाँ इठलाने लगती हैं। बच्चे-बूढ़े सभी व्यक्ति सब कुछ संकोच और रूढ़ियाँ भूलकर ढोलक- झाँझ- मंजीरों की धुन के साथ नृत्य-संगीत व रंगों में डूब जाते हैं। चारों तरफ़ रंगों की फुहार फूट पड़ती है। गुझिया होली का प्रमुख पकवान है जो कि मावा और मैदा से बनती है और मेवाओं से युक्त होती है इस दिन कांजी के बड़े खाने व खिलाने का भी रिवाज है। नए कपड़े पहन कर होली की शाम को लोग एक दूसरे के घर होली मिलने जाते है जहाँ उनका स्वागत गुझिया, नमकीन व ठंडाई से किया जाता है। होली के दिन आम्र मंजरी तथा चंदन को मिलाकर खाने का बड़ा माहात्म्य है। नया सवेरा ने बच्चो को होली हार, गुलाल और गुजिया और मिठाई देकर होली का पावन पर्व मनाया सभी बच्चो ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से दीपक जैन,अर्चना कश्यप, प्रतीक जैन, अरुण जैन, शारीक ज़फर ,नितिन जैन, सम्यक जैन, शौर्य जैन, रजत रोहिला, शुएब फारुखी, सलोनी जैन, काजल, मोहित, विपुल, विशांख, अतिशय आदि सदस्य मोजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *