उत्तर प्रदेश सहारनपुर

सेना भर्ती की तैयारी कर रहे दो युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत दूसरा घायल।

गंगोह। जनपद सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र के रहने वाले सेना भर्ती की तैयारी कर रहे दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिनमें से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे युवक को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।पुलिस ने पंचनामा भर शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

गंगोह कोतवाली क्षेत्र के गांव बंदाहेडी निवासी 17 वर्षीय विशाल कश्यप पुत्र धर्मेंद्र कश्यप और विक्रांत कोरी पुत्र हरि सिंह कोरी सेना भर्ती की तैयारी के लिए गंगोह- अम्बेहटा मार्ग पर दौड़ लगा रहे थे। तभी पीछे से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन को दौड़ाते हुए मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विशाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि घायल विक्रांत को गंगोह सीएचसी ले जाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

मृतक के पिता धर्मेंद्र ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक युवक एच आर इंटर कॉलेज गंगोह में कक्षा 11 का छात्र बताया जाता है। अचानक हुई युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *