उत्तर प्रदेश सहारनपुर

महानगर कांग्रेस कार्यालय पर हुई संयुक्त प्रेस वार्ता।

सहारनपुर । महानगर कांग्रेस कार्यालय पर आज कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली, महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने एक संयुक्त प्रेस वार्ता की, जिसमें प्रदेश सचिव प्रवीण चौधरी उपस्थित रहे I

प्रेस को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने केंद्र की भाजपा सरकार पर अदानी ग्रुप को गलत तरीके से ठेके दिलाने का आरोप लगाते हुए, इसे देश की जनता के साथ भाजपा का धोखा बताया I

आज देश में 23 प्रमुख शहरों के साथ-साथ सभी जिलों में भी कांग्रेस द्वारा प्रेस वार्ता करके अदानी ग्रुप को लेकर सरकार से प्रश्न पूछे गए I कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली ने कहा अदानी ग्रुप को लाभ पहुंचाने के लिए मोदी सरकार ने मर्यादा की सभी सीमाएं लांग दी, जिसके चलते अदानी 2014 में धनाढ्य लोगों की सूची में 609 नंबर से 2022 में दूसरे नंबर पर पहुंच गए I उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने वायदा किया था कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद वें विदेशों से भारत का काला धन वापस लाएंगे और हर नागरिक के बैंक खाते में 15-15 लाख रूपये आ जाएंगे, लेकिन 2014 की तुलना में 2021 में स्विस बैंकों में जमा भारतीयों का कालाधन अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर रुपए 30,500 करोड़ से भी ऊपर पहुंच गया I उन्होंने सरकार से पूछा कि सरकार अडानी की जांच के लिए जेपीसी की मांग को खारिज कर जांच से क्यों भाग रही है, जबकि कांग्रेस के समय में हर्षद मेहता, केतन पारेख, बोफोर्स आदि मामलों में कांग्रेस ने जेपीसी का गठन कर जांच कराई I उन्होंने आरोप लगाया कि स्टेट बैंक और एलआईसी के शेयरों में अदानी घोटाले की वजह से जो भारी गिरावट आई उसके प्रति सेबी जैसी रेगुलेटरी संस्था की खामोशी भी सरकार की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिन्ह लगाती है I

प्रेसवार्ता सरकार द्वारा विभिन्न संवैधानिक संस्थाओं जैसे आईटी और ईडी के दुरुपयोग को लेकर भी आरोप लगाए गए I

चौधरी मुजफ्फर ने कहा कि 2004 से 14 तक 10 वर्षों में जहां ईडी द्वारा भ्रष्टाचार के मामलों में लगभग सवा सौ रेड डाली गई वहीं पिछले 9 वर्षों के भाजपा शासन में ईडी ने 5000 से अधिक छापे मारकर एक रिकॉर्ड बनाया और इनमें से 90% से अधिक छापे राजनीतिक संगठन के नेताओं के विरुद्ध भाजपा द्वारा सत्ता हथियाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मारे गए I

वरुण शर्मा ने कहा कि भाजपा साम, दाम, दंड, भेद की नीति अपनाकर, जिस तरह से सत्ता का चीर हरण करती है, वह देश की जीवनरेखा कहे जाने वाले लोकतंत्र पर एक बड़ी चोट है I वार्ता के दौरान हाल ही में एआईसीसी सदस्य बनाए गए, कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली का कांग्रेसजनों ने माला पहना कर अभिनंदन किया।

प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रवीण चौधरी, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कांग्रेस काजी शौकत हुसैन, पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अशोक सैनी, पूर्व मंडल प्रवक्ता नरेंद्र शर्मा, पीसीसी धर्मपाल जोशी, जिला उपाध्यक्षगण मनीष त्यागी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष नितिन शर्मा, नीरज कपिल, मुनेश सहगल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सोनू पठान, मधु सहगल, इसरार मलिक, शाईन खान, नसीब खान, प्रभजीत सिंह आदि उपस्थित रहे I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *